बोलपुर (पश्चिम बंगाल), 19 अगस्त पश्चिम बंगाल के बोलपुर शहर में बुधवार को प्रख्यात डॉक्टर सुशोवन बनर्जी की एक आवक्ष प्रतिमा पर स्याही डाली हुई मिली। पुलिस ने यह जानकारी दी।
बनर्जी ने विश्व भारती मैदान की बाड़बंदी किये जाने का समर्थन किया था, जहां पौष मेला लगा करता है।
यह भी पढ़े | World Mosquito Day: जानें किन रोगों के कारण फैलते हैं मच्छर.
पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने सुबह में पाया कि वार्ड नंबर 14 में स्थित बनर्जी की आवक्ष प्रतिमा पर स्याही डाल दी गई है।
एक रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर के रूप में प्रसिद्ध बनर्जी ने मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन का समर्थन किया था। विश्वविद्यालय परिसर में हिंसा होने के बाद उन्होंने मैदान को घेरे जाने के विश्वविद्यालय प्रशासन के रुख का समर्थन किया था।
बनर्जी को इस साल पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वह विश्वविद्यालय की कार्यकारिणी परिषद के भी पूर्व सदस्य हैं।
पुलिस ने बताया कि वह घटना की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY