नयी दिल्ली, 19 जुलाई विमानन कंपनी विस्तार ने बुधवार को कहा कि उसने हिंसा और दुर्व्यवहार के मामले में अपने कर्मचारी के कथित रूप से शामिल होने पर उसे ड्यूटी से हटा दिया है।
राष्ट्रीय राजधानी में एक पायलट और उसके पति द्वारा एक नाबालिग घरेलू सहायिका की कथित रूप से मारपीट करने पर हंगामा मचा हुआ है।
घटना के बारे में विशेष रूप से उल्लेख किए बिना, विस्तार के एक प्रवक्ता ने कहा, "हिंसा और दुर्व्यवहार की एक घटना हमारे संज्ञान में लाई गई है, जिसमें कथित तौर पर विस्तार का एक कर्मचारी शामिल है।"
प्रवक्ता ने बयान में कहा, "हम कानून और प्रवर्तन एजेंसियों को पूरा समर्थन देंगे और इस बीच, हमने कर्मचारी को उसकी ड्यूटी से हटा दिया है।"
पुलिस के मुताबिक दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में एक दंपति के घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली 10 वर्षीय लड़की को बुधवार को दोनों ने कथित तौर पर पीटा और इस घटना के सामने आने के बाद भीड़ ने दंपति की पिटाई कर दी।
पुलिस ने कहा कि उन्होंने नाबालिग से मारपीट करने के आरोप में दंपति को गिरफ्तार कर लिया है और उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने जोड़े के साथ मारपीट की क्योंकि उन्हें हमलावरों के खिलाफ भी शिकायत मिली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY