खेल की खबरें | विराट सभी प्रारूपों में संपूर्ण बल्लेबाज: रूट

लंदन, 24 अक्टूबर इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने विराट कोहली को सभी प्ररूपों का ‘संपूर्ण बल्लेबाज’ मानते हुए कहा कि सीमित ओवरों के प्रारूप में रनों का पीछा करने की उनकी क्षमता ‘असाधारण’ है।

मौजूदा समय में व्यापक रूप यह माना जाता है कि कोहली, न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और रूट वर्तमान में विश्व टेस्ट क्रिकेट में अग्रणी बल्लेबाज हैं।

यह भी पढ़े | KKR vs DC, IPL 2020: कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने होगी दिल्ली कैपिटल्स, शेख जाएद स्टेडियम में होगा मुकाबला.

रूट ने ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ से कहा, ‘‘ विराट संभवत: तीनों प्रारूपों में से सबसे पूर्ण खिलाड़ी हैं। सीमित ओवरों के प्रारूप में रनों का पीछा करते समय पारी को गति देने और आखिर तक आउट नहीं होने के मामले में वह असाधारण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ वह संपूर्ण खिलाड़ी की तरह खेलते हैं , आप यह नहीं कह सकते कि वह तेज या स्पिन के गेंदबाजी के खिलाफ असरदार नहीं है।’’

यह भी पढ़े | CSK vs SRH, IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद को चाहिए केवल जीत, दोनों टीमों के बीच कड़ा होगा मुकाबला.

इंग्लैंड दौरे पर 2014 में विफल रहने के बाद कोहली ने 2018 में शानदार वापसी करते हुए सभी प्रारूपों में 894 रन बनाये थे।

रूट ने कहा, ‘‘ वह इंग्लैंड के अपने पहले दौरे पर संघर्ष कर रहे थे लेकिन वापसी करने पर उन्होंने काफी रन बनाये। उन्होंने दुनिया के हर हिस्से में रन बनाये है। भारतीय टीम का पूरा भार उनके कंधे पर है।’’

इस 29 साल के खिलाड़ी ने कहा कि वह दूसरे खिलाड़ियों से खुद की तुलना नहीं करना चाहते है लेकिन इन तीनों के खेलने के तरीके पर नजर रखते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं कोहली, विलियमसन या स्मिथ से खुद की तुलना नहीं करता हूं। लेकिन मैं उनकी बल्लेबाजी देखता हूं कि हर प्रारूप में वह किस तरह से पारी को आगे बढ़ते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)