देश की खबरें | जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोरबा, 25 नवंबर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हो गई।

सूरजपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत खदरा गांव के जंगल में एक जंगली हाथी के हमले में सूरत लाल यादव (50) की मौत हो गई।

यह भी पढ़े | शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक के घर और दफ्तर में ED की रेड पर संजय राउत ने कहा- पुरानी-पुरानी बातें खंगालने की चल रही है मुहिम: 25 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दुरती गांव निवासी यादव मंगलवार सुबह मवेशियों को चराने खदरा गांव के जंगल की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि इस दौरान अचानक एक जंगली हाथी ने यादव पर हमला कर दिया। हाथी ने यादव को सूंड़ से उठाकर जमीन पर पटक दिया और उसे कुचलकर मार डाला।

यह भी पढ़े | Sushil Modi Attacks on Lalu Yadav: बिहार में सियासी घमासान जारी, सुशील मोदी बोले-लालू यादव ने एनडीए विधायक को महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने के लिए दिया प्रलोभन.

अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि यादव के परिजनों को तत्कालीन सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं। शेष 5.75 लाख रुपए की राशि सभी अपौचारिकता पूर्ण होने के बाद दी जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में तीन हाथी मौजूद है और हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों को सतर्क किया गया है, लेकिन वन विभाग की चेतावनी को अनदेखी करते हुए ग्रामीण जंगल में मवेशी चराने या लकड़ी लेने चले जाते हैं तथा उनका सामना हाथियों से हो जाता है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)