देश की खबरें | उत्तर प्रदेश: मौलवी की हत्या में शामिल व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, 24 जून यहां स्थित किदवई नगर में एक मौलवी की हत्या में कथित तौर पर शामिल एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | हैदराबाद: ईंधन की कीमत में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

थाना प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि गोकशी के कई मामलों में शामिल रहे नजर कुरैशी को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

कुछ महीने पहले अब्दुस्सलाम नामक व्यक्ति की उस वक्त हत्या कर दी गई थी जब उसने घर के पास गोकशी का विरोध किया।

यह भी पढ़े | गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस पर लगाम कसने के लिए एंटीजन किट से जांच शुरू की जाएगी: जिलाधिकारी.

थाना प्रभारी ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कुरैशी को गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)