देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हाथरस मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है :स्मृति ईरानी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गांधीनगर, पांच अक्टूबर केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि हाथरस जिले में दलित युवती के कथित सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत के मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

हाथरस की घटना के बारे में पूछे जाने पर भाजपा नेता ने कहा, ‘‘चल रही जांच के बारे में मेरी तरफ से बात करना उचित नहीं होगा।’’

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape: गैंगरेप केस में यूपी पुलिस सख्त, मामले को लेकर दर्ज की 19 FIR.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस घटना के मामले में जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश कर दी है।

ईरानी ने यहां गुजरात के भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हाथरस मामले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने मुझे कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मेरी (आदित्यनाथ से) बातचीत के बाद मैंने देखा कि उन्होंने मामले को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया।’’

यह भी पढ़े | तेलंगाना: रंगा रेड्डी जिले में एक लॉरी से 1.3 करोड़ रुपये के गांजे के साथ दो गिरफ्तार: 5 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि एक बार एसआईटी अपनी रिपोर्ट सौंप दे, तो वह इस (अंतिम संस्कार से जुड़े विवाद के) संबंध में लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई करेंगे।’’

ईरानी हाल ही में लागू कृषि कानूनों के फायदे किसानों को बताने के लिए गुजरात प्रवास पर थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)