रिपब्लिकन सांसदों ने उनके नामांकन को आगे बढ़ाने के लिए मतदान किया, जबकि सभी डेमोक्रेट ने विरोध में वोट डाला।
उनके नामांकन को अब पूर्ण सीनेट में मतदान से गुजरना होगा।
वित्त समिति में शामिल लुइसियाना से रिपब्लिकन सीनेटर एवं चिकित्सक बिल कैसिडी ने कैनेडी के नामांकन को आगे बढ़ाने के लिए मतदान किया।
पिछले हफ्ते, प्रक्रियागत सुनवाई के दौरान कैसिडी ने कैनेडी से बार-बार इस अप्रमाणित सिद्धांत को खारिज करने का आग्रह किया कि टीके ‘ऑटिज्म’ का कारण बनते हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
कैसिडी ने कैनेडी से कहा, ‘‘आपका अतीत, निराधार या भ्रामक तर्कों के साथ टीकों में विश्वास को कम करना, मुझे चिंतित करता है।’’
मेन से रिपब्लिकन सीनेटर सुसान कोलिन्स, अलास्का से लिसा मुर्कोव्स्की और केंटकी से मिच मैककोनेल को संभावित तौर पर मतदान करने वाले के रूप में नहीं देखा जाता, क्योंकि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रक्षा मंत्री पद के उम्मीदवार के खिलाफ मतदान किया था और कैनेडी के टीका-विरोधी रुख के बारे में चिंता व्यक्त की थी।
एपी नेत्रपाल पवनेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY