विदेश की खबरें | अमेरिकी बलों ने हेलमंद प्रांत में तालिबान को निशाना बनाकर किए हवाई हमले

अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना के प्रवक्ता कर्नल सोनी लेगेट ने बताया कि हेलमंद में तालिबान के हालिया हमले अमेरिका और तालिबान के समझौते के ‘‘अनुरूप नहीं’’ हैं और ये अंतर-अफगान शांति वार्ता को कमजोर करते हैं। समझौते पर फरवरी में हस्ताक्षर हुए थे।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी हवाई हमले फरवरी में हुए समझौते का उल्लंघन नहीं करते हैं।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के मामले 3.77 करोड़ के पार, अब तक 1,078,868 संक्रमितों की हुई मौत.

लेगेट ने अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों के कमांडर जनरल स्कॉट मिलर के हवाले से कहा कि तालिबान को ‘‘हेलमंद प्रांत में अपने आक्रामक कदमों और देशभर में अपनी हिंसात्मक गतिविधियों को तत्काल रोकने की आवश्यकता है’’।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी बल तालिबान के हमले का शिकार हुए अफगानिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा बलों को समर्थन मुहैया कराते रहेंगे।

यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine Update: पाकिस्तान में अगले 6 महीनों में COVID19 के वैक्सीन आने के आसार, कुल संक्रमितों का आकड़ा पहुंचा 319,317.

हेलमंद प्रांत की राजधानी लश्कर गाह में और इसके आस पास सोमवार को मुठभेड़ के बाद अमेरिकी हमलों की घोषणा की गई।

हेलमंद प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता उमर जवाक ने कहा कि तालिबानी लड़ाकों ने पिछले सप्ताह प्रांत के विभिन्न हिस्सों में समन्वित हमले शुरू किए और सप्ताहांत में ये हमले बढ़ गए।

अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच कतर में वार्ता जारी है। इस वार्ता का मकसद देश में दशकों से चल रहे युद्ध को समाप्त करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)