मित्र देशों ने हालांकि यूक्रेन को जवाबी हमले में यथासंभव मदद देने को लेकर चर्चा की बात कही है, लेकिन वे लंबी दूरी की मिसाइल देने के वादे पर पहल करते नहीं दिख रहे हैं, जबकि यूक्रेन के नेताओं का कहना है कि उन्हें इनकी जरूरत है।
जर्मनी में रामस्टीन एयरबेस पर ‘यूक्रेन रक्षा संवाद दल’ की बैठक में अपने संबोधन में ऑस्टिन ने कहा, ‘‘ वायु रक्षा प्रणाली जिंदगियां बच रही है।
उन्होंने कहा, ‘‘ इसलिए मैं इस समूह से यूक्रेन के लिए जमीन आधारित वायु रक्षा प्रणाली के वास्ते उदार बने रहने की अपील करता हूं। हमें यूक्रेन को वायु रक्षा प्रणाली और इंटरसेप्टर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए।’’
यह समूह 50 से अधिक देशों के रक्षा एवं सैन्य नेताओं से बना है तथा यूक्रेन के युद्ध प्रयासों के वास्ते उसे हथियारों, अन्य उपकरणों की आपूर्ति एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का मुख्य मंच है। इस समूह की महीने में एक बार प्रत्यक्ष रूप से या डिजिटल तरीके से बैठक होती है। यह उसकी 15 वीं बैठक है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY