विदेश की खबरें | अमेरिका-चीन युद्ध अब अकल्पनीय नहीं : मॉरिसन

उनके पूर्ववर्ती केविन रूड ने नवंबर में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिका और चीन के बीच संभावित ‘प्रत्यक्ष युद्ध’ की चेतावनी दी थी। चीनी मामलों के विशेषज्ञ रूड ने इस हफ्ते विदेश मामलों की पत्रिका में लिखा था कि अगले तीन महीने में अमेरिका और चीन के बीच सैन्य संघर्ष का सबसे अधिक खतरा है।

मॉरिसन ने कहा कि उनके प्रशासन ने पिछले महीने अद्यतन की गई रक्षा नीति में इसी तरह की राय रखी थी जब उन्होंने 270 अरब ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (190 अरब अमेरिकी डॉलर) लंबी दूरी की मिसाइल सहित युद्ध क्षमता निर्माण पर खर्च करने की घोषण की थी।

यह भी पढ़े | कब सुधरेगा पाकिस्तान: इमरान खान ने नया नक्शा जारी किया, जिसमें कश्मीर को बताया PAK का हिस्सा.

ऑस्ट्रेलिया की राजधानी कैनबरा से एसपन सुरक्षा मंच को ऑनलाइन संबोधित करते हुए मॉरिसन ने कहा, ‘‘ हमारी रक्षा अद्यतन जानकारी इसे अलग तरह से व्यक्त करती है और निश्चित रूप से केविन रूड की तरह नाटकीय नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन हम अपनी रक्षा अद्यतन जानकारी में स्वीकार करते हैं कि जो पहले अकल्पनीय और यहां तक कि संभव भी नहीं माना जाता था .. वैसा अब नहीं है।’’

यह भी पढ़े | लेबनान की राजधानी बेरुत में भीषण धमका, 10 लोगों की मौत, असमान में छाया लाल रंग का गुबार: देखें दहला देने वाला VIDEO.

मॉरिसन ने वाशिंगटन के कई अन्य लोगों से भी असहमति जताई जिनके मुताबिक अमेरिका और चीन में शीत युद्ध नये दौर में है। उन्होंने कहा कि ‘परिस्थितियां थोड़ी अलग हैं।’

उन्होंने कहा कि उनके इस बात का जवाब नहीं है कि कैसे चीन दक्षिण चीन सागर में अपना दबदबा बढ़ाएगा, भारतीय सीमा पर क्या करेगा और हांगकांग के हालात से कैसे निपटा जाएगा।

मॉरिसन ने कहा, ‘‘ मैं आशावादी हूं, ऑस्ट्रेलियाई इन चीजों के लिए अथक आशावादी हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें आशावादी रवैया अपनाना होगा, लेकिन अवास्तविक या नासमझ रवैया नहीं।..’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)