देश की खबरें | यूपीएससी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी का कार्यकाल चार अप्रैल, 2022 तक होगा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ अगस्त संघ लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष प्रदीप कुमार जोशी का कार्यकाल चार अप्रैल, 2022 तक रहेगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जोशी 12 मई, 2015 को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य बने थे।

यह भी पढ़े | वलसाड: वापी में GDIC के बायोकैमिकल कंपनी में लगी भीषण आग, 8 दमकल गाडियां घटनास्थल पर मौजूद: 8 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शुक्रवार को उन्हें यूपीएससी के निवर्तमान अध्यक्ष अरविंद सक्सेना ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आयोग देश के नौकरशाहों और राजनयिकों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।

यह भी पढ़े | Air India Express Plane Crash in Kerala: केरल विमान हादसा, सरकार के ऐलान मृतकों के परिजनों को 10 लाख और गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रूपये की सहायता राशि.

अधिकारियों ने कहा कि जोशी का यूपीएससी के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल चार अप्रैल, 2022 तक होगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यूपीएससी में शामिल होने से पहले वह छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष थे।

बयान के मुताबिक उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा योजना और प्रशासन संस्थान (एनआईईपीए) के निदेशक के रूप में भी काम किया है।

बयान में कहा गया है, ‘‘अपने शानदार अकादमिक करियर में, प्रोफेसर जोशी ने परास्नातक स्तर पर 28 वर्षों से अधिक समय तक पढ़ाया और विभिन्न नीति निर्धारण, शैक्षणिक और प्रशासनिक निकायों में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।’’

वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में विशेषज्ञ, प्रो जोशी ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं।

अध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति के साथ ही यूपीएससी में एक सदस्य का पद खाली हो गया है।

वर्तमान में, भीम सेन बस्सी, एयर मार्शल ए एस भोंसले (सेवानिवृत्त), सुजाता मेहता, मनोज सोनी, स्मिता नागराज, एम सत्यवती, भारत भूषण व्यास, टी सी ए अनंत और राजीव नयन चौबे यूपीएससी के सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)