पुणे, 28 अक्टूबर सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) ने बी-कॉम अंतिम वर्ष की परीक्षा में ''जिहादी आतंकवाद'' के बारे में एक प्रश्न को लेकर माफीनामा जारी किया है।
रक्षा बजट से संबंधित विश्वविद्यालय के एक वैकल्पिक पाठ्यक्रम की ऑनलाइन परीक्षा में इस बारे में बहु-वैकल्पिक प्रश्न पूछा गया था।
सवाल में ''जिहादी आतंकवाद के प्रमुख कारणों'' के बारे में पूछा गया था जिसके बहु-वैकल्पिक उत्तरों में 'वैश्वीकरण, 'हथियारों का प्रसार' और 'इस्लामी चरमपंथ के नाम पर हिंसा का इस्तेमाल' दिए गए थे।''
कुलपति डॉक्टर नितिन करमालकर ने बुधवार को कहा कि कुछ लोगों ने सवाल पर आपत्ति जताई और इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया है।
यह भी पढ़े | क्रिसमस से पहले आ सकती है कोरोना वायरस वैक्सीन- UK: 28 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
उन्होंने कहा, ''विवाद न बढ़े, इसलिये हमने माफीनामा जारी किया है क्योंकि हमारे प्रश्नपत्र तैयार करने के स्तर पर कुछ त्रुटियां होने की संभावना है।''
उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY