देश की खबरें | यूनिसेफ ने भारत के दो लाख से अधिक बच्चों को मनोवैज्ञानिक सामाजिक सहायता दी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 अगस्त संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनिसेफ ने केंद्र सरकार और राज्यों के सहयोग से मार्च से जुलाई तक की अवधि में दो लाख से अधिक बच्चों और उनके माता पिता तक पहुंच कर उन्हें मानसिक स्वास्थ्य और मनोवैज्ञानिक सामाजिक सहायता उपलब्ध कराई।

एक वक्तव्य में यह जानकारी दी गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के कर्नाटक में 8,642 मरीज पाए गए: 19 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यूनिसेफ चाइल्डलाइन 1098 के साथ मिलकर काम कर रही है जिसे केंद्र सरकार द्वारा बच्चों में कोरोना वायरस संबंधित समस्याओं के लिए आपातकालीन सेवा घोषित किया गया है।

यूनिसेफ ने एक वक्तव्य में कहा कि उसने 11,000 चाइल्डलाइन कर्मियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण भी मुहैया कराए।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में बिना लोहे का बनेगा राम मंदिर, 1 हजार साल होगी मंदिर की आयु.

वक्तव्य के अनुसार यूनिसेफ ने राज्य सरकार के विभागों और चाइल्डलाइन के साथ मिलकर 17 राज्यों में 2,18,835 बच्चों और उनके माता पिता को मानसिक स्वास्थ्य तथा मनोवैज्ञानिक सामाजिक सहायता सेवा उपलब्ध कराई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)