‘ब्रेव1’ नामक पहल के तहत सरकार रक्षा मुद्दों पर काम कर रहे सरकारी, सैन्य और निजी क्षेत्र के दिग्गजों को एक प्रौद्योगिकी मंच पर लाने की कोशिश में है, जिससे यूक्रेन को युद्धक्षेत्र में फायदा मिले सकता है।
यूक्रेन के डिजिटल परिवर्तन मंत्री मिखाइलो फेडोरोव ने कहा, ‘‘ दुश्मन जो ठीक हमारी बगल में है और उसकी व्यापकता देखते हुए हमें निश्चित रूप से सैन्य तकनीक विकसित करने की जरूरत है ताकि हम अपना बचाव कर सकें।’’
फेडोरोव ने बुधवार को आधिकारिक घोषणा से पहले ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि सरकार ने 14 महीने के संघर्ष को जीतने में यूक्रेन की मदद करने की क्षमता रखने वाली परियोजनाओं के लिए 10 करोड़ से अधिक रिव्निया (यूक्रेन की मुद्रा) का बजट निर्धारित किया है।
यह राशि करीब 27 करोड़ अमेरिकी डॉलर के बराबर है।
उन्होंने कहा, ‘‘ युद्ध के मैदान में अब युवा पीढ़ी के कई लोग हैं जो प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल करने में सक्षम हैं और उन्हें इसकी जरूरत है।’’
गौरतलब है कि पिछले साल फरवरी में रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY