एजेंसी न्यूज

Maratha Reservation: उद्धव ठाकरे की मोदी सरकार से मांग, संसद का विशेष सत्र बुलाकर मराठा आरक्षण मुद्दे का समाधान करें

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को केंद्र से संसद का विशेष सत्र बुलाकर मराठा आरक्षण के मुद्दे को हल करने की मांग की. उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सभी केंद्रीय मंत्रियों को कैबिनेट बैठक में आरक्षण का मुद्दा उठाना चाहिए.

Maratha Reservation: उद्धव ठाकरे की मोदी सरकार से मांग, संसद का विशेष सत्र बुलाकर मराठा आरक्षण मुद्दे का समाधान करें
उद्धव ठाकरे (Photo Credits ANI)

Maratha Reservation: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने मंगलवार को केंद्र से संसद का विशेष सत्र बुलाकर मराठा आरक्षण के मुद्दे को हल करने की मांग की. उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के सभी केंद्रीय मंत्रियों को कैबिनेट बैठक में आरक्षण का मुद्दा उठाना चाहिए.

ठाकरे ने केंद्रीय मंत्रियों से (मराठा आरक्षण) मांग पूरी नहीं होने पर इस्तीफा देने का भी आग्रह किया. ठाकरे ने कहा, ‘‘इस मुद्दे को केंद्र द्वारा संबोधित किया जाना चाहिए. इसे केवल लोकसभा में हल किया जा सकता है. मैं यह कहता रहा हूं और मैं फिर से कहता हूं कि सरकार को (मुद्दे को सुलझाने के लिए) संसद का विशेष सत्र बुलाना चाहिए.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अगर राज्य विधानमंडल के विशेष सत्र की आवश्यकता हो तो इसे भी आहूत किया जाना चाहिए.’’ यह भी पढ़ें : CM ममता बनर्जी 50 दिनों के बाद राज्य सचिवालय स्थित दफ्तर में उपस्थित हुईं

शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष ने कहा कि मराठा आरक्षण मुद्दे पर राज्य में बेचैनी है. पिछले कुछ दिनों में महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हिंसा की घटनाएं भड़क उठीं और मराठा आरक्षण समर्थकों ने कुछ नेताओं के आवासों और कार्यालयों में तोड़फोड़ की. मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कार्यकर्ता मनोज जरांगे 25 अक्टूबर से जालना जिले के अंतरवाली सरती गांव में अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2023 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).