Bhupesh Baghel के दो कर्मी पाए गए COVID-19 से संक्रमित, मुख्यमंत्री चार दिन तक रहेंगे पृथक-वास में
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि निजी सुरक्षा अधिकारी समेत उनके दो कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद अब वह अगले चार दिनों तक पृथक-वास में रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित नहीं पाये गये.
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि निजी सुरक्षा अधिकारी समेत उनके दो कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के बाद अब वह अगले चार दिनों तक पृथक-वास में रहेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित नहीं पाये गये.
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरे ओएसडी और पीएसओ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. मेरी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मैं एहतियातन अगले चार दिनों तक पृथक-वास में रहूंगा. यह संकट का समय है कृपया सभी लोग सावधानी बरतते रहें.’’
जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बघेल यहां अपने सरकारी आवास में पृथक-वास में रहेंगे. छत्तीसगढ़ में 29 अगस्त को कोरोना वायरस के मामले 28,746 तक पहुंच गये.
Tags
संबंधित खबरें
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Bilaspur Accident Caught on Camera: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा, रॉन्ग साइड से आए ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को रौंदा, 4 की मौत; VIDEO
Bhopal: भोपाल में धर्मांतरण और रेप रैकेट का भंडाफोड़, नौकरी के नाम पर फंसाती थीं दो बहनें; फिर मुस्लिम पुरुषों से निकाह का बनाया जाता था दबाव
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
\