पटना, एक सितंबर पटना शहर स्थित बिहार सैन्य पुलिस बल (बीएमपी) एक में पदस्थापित एक पुरूष और एक महिला जवान ने अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मारकर मंगलवार की सुबह कथितरूप से आत्महत्या कर ली ।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक जवानों का नाम अमर सुब्बा :36: और वर्षा पितुंग :26: है। उन्होंने बताया कि दोनों दार्जिलिंग निवासी थे और विवाहित थे।
उन्होंने बताया कि यह घटना आज सुबह करीब आठ बजे शिविर परिसर की है।
उपेंद्र ने बताया, ‘‘अमर को जारी इंसास राइफल से कुल पांच गोलियां चली हैं। घटनास्थल से पांच खोखे बरामद हुए हैं। फॉरेंसिक की टीम मौके पर है।’’
यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का ऐलान.
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा रहा है।
उन्होंने बताया कि परिसर में रहने वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
यह पूछे जाने पर कि पहले गोली किसने चलायी, और पहली गोली किसे लगी उन्होंने कहा कि फॉरेंसिक की रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चलेगा।
यह पूछे जाने कि क्या किसी तीसरे व्यक्ति द्वारा दोनों की हत्या का भी मामला हो सकता है उपेंद्र से इससे इंकार करते हुए कहा कि हथियार अमर के नाम जारी था ऐसे में प्रथमदृष्टया हम यह मानकर चल रहे कि गोली उसी ने चलायी होगी। बाकि बातें जांच में सामने आएंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY