देश की खबरें | अवैध रूप से पटाखे बेच रहे दो लोग गिरफ्तार , बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा (उप्र), नौ नवंबर नोएडा थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के बरौला गांव में पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे बेच रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को थाना सेक्टर 49 पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बरौला गांव में अवैध रूप से पटाखे बेच रहे हैं।

यह भी पढ़े | PM Modi ने दिवाली से पहले वाराणसी को दिया 614 करोड़ का तोहफा, कही ये 8 बड़ी बातें.

उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां पर छापा मारा और शेखर चौहान तथा जीतू चौहान नामक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि इनके पास से नौ बोरे पटाखे बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: विधायकों की खरीद-फरोख्त रोकने के लिए बिहार में कांग्रेस ने 2 नेता भेजे.

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में अवैध रूप से पटाखे बेच रहे गोविंदा नामक व्यक्ति को पुलिस ने बीती रात गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से चार बोरे पटाखे बरामद किए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)