देश की खबरें | बिहार में महादलित समुदाय के दो लोगों की गोली मारकर हत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, पांच सितंबर बिहार के पूर्णिया जिले में महादलित समुदाय के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार आधी रात को जानकीनगर पुलिस थाने के अंतर्गत चांदपुर भंगाहन गांव में तब हुई, जब कुछ हथियारबंद लोग एक महादलित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें बेंत, छड़ी और लोहे की रॉड से पीटना शुरू कर दिया और बाद में दो व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: तेजस्वी यादव ने आगामी चुनाव के लिए कसी कमर, रोजगार का वादा करते हुए जारी किया टोल फ्री नंबर.

अनुमंडलीय पुलिस अधिकारी विभाष कुमार ने कहा कि मृतकों की पहचान अनमोल ऋषि (50) और सुबोध ऋषि (45) के रूप में हुई है। दोनों चांदपुर भंगाहन गांव के निवासी हैं।

एसडीपीओ ने घटना के पीछे के कारणों पर कुछ भी कहने से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना महादलितों और गांव के अन्य व्यक्तियों के बीच भूमि विवाद का परिणाम है।

यह भी पढ़े | भारतीय सेना ने 3 चीनी नागरिकों की बचाई जान, ऑक्सीजन-भोजन और गर्म कपड़े दिए गए.

उन्होंने कहा कि घटना के बाद पुलिस की एक टीम गांव में तैनात कर दी गई है।

एसडीपीओ ने कहा कि तीन घायल व्यक्तियों भूपेंद्र ऋषि, तीतर ऋषि और राज कुमार ऋषि को इलाज के लिए बनमनखी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में से एक, भूपेंद्र ऋषि ने कहा कि हथियारों, बेंत, लोहे की छड़ से लैस लगभग 50 लोगों ने अचानक उनके घर पर हमला किया। उन्होंने पहले हमें डंडे और लोहे की छड़ से पीटा और फिर दो व्यक्तियों को गोली मारकर उनकी हत्या कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)