जम्मू, 27 दिसंबर पुलिस ने जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ और कठुआ जिलों में राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत दो लोगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘राष्ट्र विरोधी गतिविधियों पर निर्णायक कार्रवाई करते हुए बृहस्पतिवार को दो व्यक्तियों को पीएसए के तहत हिरासत में लिया गया, जो जम्मू क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता दर्शाता है।’’
प्रवक्ता ने बताया कि किश्तवाड़ में पुलिस ने हुंजाला निवासी जफर हुसैन बट के खिलाफ प्रतिबंधित संगठनों को उनकी गैरकानूनी गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहायता करने के आरोप में पीएसए के तहत मामला दर्ज किया है।
उन्होंने कहा कि बट की गतिविधियां क्षेत्र की स्थिरता और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा करती हैं।
वहीं, कठुआ में पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किए गए निरोधक आदेश पर कार्रवाई करते हुए जिले के लोहाई मल्हार निवासी लियाकत अली को हिरासत में लिया।
पुलिस ने बताया कि लियाकत का राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्ता का लंबा इतिहास रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY