देश की खबरें | दिल्ली में दंपत्ति के साथ दुर्व्यवहार करने और धमकी देने के मामले में दो लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली , चार सितंबर पश्चिमी दिल्ली में बाहरी रिंग रोड पर एक दंपत्ति से साथ कथित रूप से बदतमीजी करने और धमकी देने के लिये दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: इलेक्शन कमीशन ने कहा-बिहार विधानसभा चुनाव अलग-अलग राज्यों की 65 सीटों के उपचुनाव के साथ होंगे.

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान पश्चिम विहार के करण चोपड़ा (36) और सतप्रीत सिंह (35) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कहा कि बाहरी रिंग रोड पर कार में दो व्यक्तियों के कार में शराब पीने और एक दंपत्ति के साथ दुर्व्यवहार करने तथा धमकी देने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: क्या शरद यादव भी छोड़ेंगे लालू के बेटे तेजस्वी का साथ? नीतीश कुमार के साथ फिर मिला सकते हैं हाथ.

उन्होंने कहा कि यह इलाका पश्चिम विहार (पूर्व) थाने में आता है। शिकायतकर्ता अक्षित नंदा का पता लगाकर उनसे संपर्क किया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''उनकी शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 509, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई ।''

अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी कार जब्त कर ली गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)