देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में वांछित दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

दंतेवाड़ा, 11 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। वे एक पुलिसकर्मी की हत्या के मामले में वांछित थे और उनपर नकद इनाम भी घोषित था।

पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि जिले के काटेकल्याण थाना क्षेत्र के रहने वाले भूपेश सोढी उर्फ बुद्रा और उमेश कुमार मरकम ने दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव के समक्ष शनिवार को आत्मसमर्पण कर दिया।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: CBI ने हाथरस सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच शुरू की, पीड़िता के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज.

सोढी भाकपा (माओवादी) का नौ साल से सक्रिय सदस्य था और वह माओवादियों की सांस्कृतिक इकाई चेतना नाट्य मंडली के प्रमुख के तौर पर सक्रिय था।

पल्लव ने बताया कि मरकम 2017 में प्रतिबंधित संगठन में शामिल हुआ था।

यह भी पढ़े | Congress Woman Leader Questions party’s Decision: कांग्रेस नेता तारा यादव ने पार्टी पर उठाया सवाल, कहा- हाथरस पीड़िता के न्याय के लिए लड़ने वाले बलात्कारी को दे रहे टिकट.

उन्होंने कहा कि पिछले साल हुई एक कांस्टेबल की हत्या में वे दोनों शामिल थे।

पल्लव ने बताया कि वे पुलिसकर्मियों पर हमले और नागरिकों की हत्या में भी शामिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मरकम पर दो लाख रुपये और सोढी के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन लोगों को तत्काल 10 हजार रुपये की सहायता दी गई है और सरकार की समर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत आगे भी सहायता दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)