नयी दिल्ली, 21 नवंबर पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर इलाके में दो अज्ञात लोगों ने कथित रूप से बंदूक की नोक पर एक महिला से उसकी सोने की चेन लूट ली । पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि घटना शुक्रवार दोपहर बाद हुई।
पुलिस के अनुसार महिला विनोद नगर इलाके में बाजार गयी थी तभी दोपहिया वाहन पर सवार दो लोगों ने कथित रूप से उसकी सोने की चेन झपट ली।
उन्होंने कहा कि जब महिला ने शोर मचाया तो उन्होंने देसी पिस्तौल तानकर उसे धमकाया और फिर भाग गए। घटना के समय उसके साथ एक अन्य महिला भी थी।
यह भी पढ़े | टीवी अभिनेत्री लीना आचार्य का किडनी फेल होने से निधन: 21 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जसमीत सिंह ने कहा, ''हमने कल्याणपुरी थाने में लूट का मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।''
पुलिस ने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY