विदेश की खबरें | सुप्रीम कोर्ट की नामांकन प्रक्रिया में शामिल समिति के दो सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित

वाशिंगटन, तीन अक्टूबर अमेरिका में सीनेट की न्यायपालिका समिति में शामिल रिपब्लिकन पार्टी के दो सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके कारण सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश के तौर पर एमी कोनी बैरेट की नियुक्ति संबंधी सुनवाई टलने और कई अन्य सीनेटरों के भी संक्रमितों के संपर्क में आने की आशंका पैदा हो गई है।

सीनेट में बहुमत के नेता मिच मैकोनल ने बताया कि बैरेट के नाम की पुष्टि की प्रक्रिया ‘‘पूरी तेजी से आगे’’ बढ़ रही है।

यह भी पढ़े | Donald Trump and Melania Trump Test Positive For COVID-19: उत्तर कोरिया के समक्षक किम जोंग-उन ने की डोनाल्ड ट्रंप और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना.

उत्तर कैरोलाइना से सीनेटर थॉम टिलिस और यूटा के सीनेटर माइक ली ने शुक्रवार को बताया कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

दोनों देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ 25 सितंबर को व्हाइट हाउस में बैरेट के लिए आयोजित समारोह में शामिल हुए थे। ट्रम्प ने भी शुक्रवार को बताया था कि वह संक्रमित पाए गए हैं। ट्रम्प को वाल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Cases Update Worldwide: दुनियाभर में कोरोना का आकड़ा 3.44 करोड़ हुई, अब तक 1,026,717 संक्रमितों की हुई मौत.

ली ने इस समारोह के दौरान मास्क नहीं पहन रखा था। ली ने बताया कि उनमें संक्रमण के लक्षण हैं, जबकि टिलिस ने कहा कि उनमें संक्रमण के लक्षण नहीं है। टिलिस ने समारोह में मास्क पहना हुआ था।

इस समारोह में कई अन्य सांसद शामिल हुए थे। इन सांसदों पर संक्रमित लोगों के संपर्क में आने के कारण संक्रमण की चपेट में आने का खतरा मंडरा रहा है।

टिलिस और ली ने कहा कि वे 10 दिन पृथक-वास में रहेंगे। यह अवधि बैरेट के चयन की पुष्टि संबंधी 12 अक्टूबर को होने वाली सुनवाई से ठीक पहले समाप्त होगी।

ये सीनेटर ऐसे समय में संक्रमित पाए गए हैं, जब सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के नेता तीन नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले बैरेट के नाम की पुष्टि करने पर जोर दे रहे है।

सीनेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता चक शूमर समेत पार्टी के कई नेताओं ने मांग की कि रिपब्किन सांसदों के संक्रमित पाए जाने के कारण इस सुनवाई को स्थगित किया जाए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)