देश की खबरें | भूस्खलन से दो मशीनी वाहन खड्ड में गिरे, दोनों के चालक लापता
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ऋषिकेश, 24 अगस्त ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कौडियाला के पास सोमवार तड़के हुए भूस्खलन की चपेट में आकर निर्माण कार्य में लगी दो मशीनें गंगा नदी के गहरे खडड में गिर गईं और उनके दो चालक लापता हो गए ।

टिहरी जिले के मुनि की रेती पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राम किशोर सकलानी ने बताया कि घटना तड़के चार बजे हुई जब एक पोकलैंड मशीन और एक जेसीबी मशीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपनी साइट पर चल रहे काम से वापस आ रही थीं ।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को अगले पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए दिया समर्थन: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कौडियाला से करीब चार किलोमीटर दूर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टानों के साथ बड़ी तादाद में मलबा इन मशीनी वाहनों पर आ गिरा जिससे वे खडड में गिर गए। दुर्घटना में वाहन के चालक भी लापता हो गए ।

मॉनसून के चलते आजकल गंगानदी उफान पर है और उसका जलस्तर बढ़ा हुआ है तथा पानी का बहाव भी तेज है।

यह भी पढ़े | CWC Meeting For New Congress President: कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर मचा घमासान, सीडब्ल्यूसी की अहम बैठक आज- क्या सोनिया गांधी छोड़ेगी अध्यक्ष पद?.

सुबह रोशनी होने पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया ।

सकलानी ने बताया कि हादसे में लापता दोनों चालक पंजाब के पठानकोट के रहने वाले हैं । पोकलैंड के चालक का नाम संजीव कुमार (40 वर्ष) तथा जेसीबी चालक का नाम प्रभात (32 वर्ष) है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)