नोएडा (उत्तर प्रदेश), तीन अगस्त जनपद गौतमबुद्ध नगर में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि एक अन्य घायल हो गया है।
पहली घटना के संबंध में सेक्टर-49 थाने के प्रभारी संदीप चौधरी ने बताया कि मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली कुमारी तनुजा (21) आज सुबह अपने चचेरे भाई के साथ नौकरी की तलाश में निकली थी। रास्ते में होशियारपुर गांव की लाल बत्ती के पास सड़क पार करने के दौरान एक ट्रैक्टर चालक ने दोनों भाई-बहन को कुचल दिया।
उन्होंने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तनुजा को मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दूसरी दुर्घटना के बारे में रबूपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर का रहने वाला बृजमोहन बुधवार को बाइक से कहीं जा रहा था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान आज उसकी मौत हो गई।
सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY