विदेश की खबरें | दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर चीन और ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्विटर पर हुई नोकझोंक

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका के बयान का समर्थन किया कि उक्त समुद्री क्षेत्र में चीन के किसी भी दावे को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने चीन के दावों को “अवैध” करार देते हुए हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में एक ज्ञापन दिया था जिस पर बीजिंग ने नाराजगी व्यक्त की थी।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: इस्लामाबाद हाईकोर्ट का इमरान सरकार को निर्देश, कुलभूषण जाधव के वकील की नियुक्ति के लिए भारत को मिले मौका.

ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फेरेल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि उन्होंने भारत के विदेश मंत्री से कहा चीन की हरकतों से “असंतुलन बढ़ेगा और यह उकसाने वाली” कार्रवाई है।

चीन के राजदूत सुन वेइदोंग ने शुक्रवार को इस पर प्रतिक्रिया करते हुए ओ फेरेल पर “तथ्यों की नजरअंदाज” करने का आरोप लगाया और ट्वीट किया, “यह स्पष्ट है कि कौन क्षेत्र में शांति और स्थायित्व की रक्षा करता है और कौन अस्थिरता लाता है और तनाव भड़काता है।”

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में COVID-19 के 330 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 2,80,027.

ओ फेरेल ने जवाब देते हुए कहा कि चीन को 2016 में अंतरराष्ट्रीय अधिकरण के आदेश को मानना चाहिए जिसमें बीजिंग के दावों को खारिज कर दिया गया था।

चीन ने उस आदेश को “अवैध” और अबाध्यकारी करार दिया था।

ओ फेरेल की टिप्पणियों को ट्विटर पर भारतीय यूजरों से खूब समर्थन प्राप्त हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)