पाकिस्तान में COVID-19 के 330 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की कुल संख्या हुई 2,80,027
पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 330 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 2,80,027 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान आठ लोगों की मौत हुई है. इसकी के साथ देश में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या 5,984 हो गई है.
इस्लामाबाद, 3 अगस्त: पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 330 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 2,80,027 हो गई. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि इस दौरान आठ लोगों की मौत हुई है. इसकी के साथ देश में कोविड-19 (Covid-19) से मरने वालों की कुल संख्या 5,984 हो गई है. इसने कहा कि 14 अप्रैल के बाद अब एक दिन में सबसे कम नये मामले सामने आए हैं. 14 अप्रैल को 280 मामले सामने आए थे. देश में कोविड-19 के कुल मामले 2,80,027 हो गए हैं.
अब तक कुल 2,48,973 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं. अन्य 1,038 मरीज की हालत नाजुक बनी हुई है. अधिकारियों ने पिछले 24 घंटों में 11,026 जांच की गई है जिसके बाद देश में अब तक कुल 20,21,196 जांच हुई है. मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कुल मामले में सर्वाधिक मामले 1,21,486 मामले सिंध से सामने आए हैं. इसके बाद पंजाब में 93,197, खैबर-पख्तूनख्वा में 34,223, इस्लामाबाद में 15,076, बलोचिस्तान में 11,774, गिलगित-बाल्तिस्तान में 2,180 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 2,093 मामले हैं.
यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, देश में कोविड-19 मरीजों की रिकवरी रेट 65.44 फीसदी हुई
इस बीच, पंजाब सरकार ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर पांच अगस्त की बजाय दो अगस्त की मध्य रात्रि प्रांत में लागू लॉकडाउन को खत्म करने की घोषणा की. सरकार ने ट्वीट किया, "मवेशी बाजार इलाके से एकत्र किए गए नमूनों से सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद फैसला लिया गया."
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2020 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

