विदेश की खबरें | तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोआन को चुनाव में जीत की उम्मीद
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अंकारा में समर्थकों से बातचीत में एर्दोआन ने कहा कि रविवार को हुए चुनाव के अनाधिकारिक नतीजे अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन उन्होंने ‘‘स्पष्ट बढ़त मिलने’’ का दावा किया।

एर्दोआन ने सोमवार सुबह कहा, ‘‘हमें अभी तक नहीं पता कि क्या चुनाव पहले दौर में ही समाप्त हो जाएगा...अगर हमारा देश दूसरे दौर में जाने का फैसला करता है तो उसका भी स्वागत है।’’

उन्होंने कहा कि विदेश में रह रहे तुर्किये के नागरिकों के मतों की अभी गणना नहीं की गयी है।

करीब दो दशक से सत्ता में बने रहने वाले एर्दोआन को रविवार को हुए चुनाव में कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा। यह चुनाव मुख्यत: अर्थव्यवस्था, नागरिक अधिकार और फरवरी में आए भूकंप जैसे घरेलू मुद्दों पर ही केंद्रित रहा।

अगर किसी उम्मीदवार को 50 प्रतिशत से अधिक वोट नहीं मिलते हैं तो पहले दौर के शीर्ष दो उम्मीदवारों के बीच 28 मई को निर्णायक मुकाबला होगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)