देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में तीन दिनों का धरना शुरू किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, आठ दिसंबर तृणमूल कांग्रेस ने केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ मंगलवार को तीन दिनों का अपना धरना शुरू किया और इन जन-विरोधी कानूनों को फौरन वापस लिए जाने की मांग की है।

राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बेचराम मन्ना के नेतृत्व में पार्टी के किसानों और कृषि श्रमिक शाखा ने आज दोपहर मध्य कोलकाता में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने अपना धरना शुरू किया।

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: जयपुर में कांग्रेस-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने हालात पर पाया काबू.

पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथों में तख्तियां हैं और वे नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

मन्ना ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम किसानों द्वारा उठाए गए मुद्दे का समर्थन करते हैं और प्रदर्शन करेंगे और धरना देंगे। लेकिन हम बंद के खिलाफ हैं और राज्य में ऐसा नहीं करेंगे। ’’

यह भी पढ़े | Bharat Bandh: कृषि बिल के खिलाफ किसानों का हल्ला बोल जारी, गृहमंत्री अमित शाह से आज शाम 7 बजे मिलेंगे किसान नेता.

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नीत तृणमूल कांग्रेस ने नये कृषि कानूनों के खिलाफ आठ दिसंबर को किसानों द्वारा किए गए बंद के आह्वान का नैतिक समर्थन करने का फैसला किया है और पार्टी किसानों के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में धरना देगी।

ममता द्वारा 10 दिसंबर को विरोध-प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करने के साथ यह धरना संपन्न होगा।

केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के भारत बंद का राज्य में मिलाजुला असर देखने को मिला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)