देश की खबरें | महाराष्ट्र में आदिवासियों ने सिर मुंडाकर विरोध-प्रदर्शन किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 29 सितंबर महाराष्ट्र के चार जिलों में आदिवासी ग्रामीणों ने मंगलवार को काफी समय से लंबित अपनी मांगों के पूरा नहीं होने के विरोध में सिर मुंडाकर प्रदर्शन किया।

विरोध-प्रदर्शन आयोजित करने वाले गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने कहा कि प्रदर्शनकारी आदिवासियों ने आदिवासी विकास विभाग और आदिवासी विकास निगम पर उनके हितों को नजरअंदाज करने का आरोप भी लगाया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव में बीएसपी ने किया आरएलएसपी के साथ गठबंधन, मायावती ने कहा-सीएम का चेहरा होंगे उपेंद्र कुशवाहा.

साथ ही विरोध जताने के तहत इन विभागों को मृत घोषित करते हुए अंत्येष्टि अनुष्ठान भी किए।

एनजीओ ने कहा कि ठाणे, पालघर, रायगढ़ और नासिक जिलों में स्थित आदिवासी विकास निगम के कार्यालयों के बाहर और तालुकाओं में ये प्रदर्शन किए गए।

यह भी पढ़े | Babri Masjid Demolition Case Verdict: बाबरी विध्वंस मामले में कल CBI कोर्ट का आएगा फैसला, केंद्र सरकार की तरफ से कई राज्यों को अलर्ट जारी.

संगठन ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान आदिवासियों ने अपने सिर भी मुंडाए और राज्य प्रशासन पर उनके हितों के प्रति ''संवेदनहीन'' होने का आरोप लगाया।

आदिवासियों की मांग है कि उनके वन अधिकारी दिए जाने के साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा की आवश्यकताओं को भी पूरा किया जाए और सभी आदिवासी परिवारों को राशन कार्ड जारी किए जाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)