कराची, छह अगस्त पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा ने कहा है कि शीर्ष बल्लेबाज बाबर आजम के खेल में कुछ तकनीकी खामियां हैं और दिग्गज खिलाड़ियों के बीच जगह बनाने के लिए उन्हें इन्हें दूर करने की जरूरत है।
इंग्लैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बाबर ने 69 रन की नाबाद पारी खेली और इस दौरान शान मसूद (नाबाद 46) के साथ 96 रन की अटूट साझेदारी की।
यह भी पढ़े | IPL 2020: कप्तान के तौर पर टीम में सबसे कम अहम व्यक्ति हूं मैं: रोहित शर्मा.
रमीज ने कहा कि बाबर अपने कंधे सामने की तरफ रखकर गेंद का सामना कर रहे थे जिससे उन्हें ड्राइव खेलने में दिक्कत हो रही थी।
रमीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘जब ऐसा होता है तो इसका मतलब है कि आपके सिर की स्थिति सही नहीं है। सिर कंधे के साथ स्थिर नहीं है। जब आप इस तरह खेलते हो तो आउटस्विंग का सामना करना समस्या बन जाता है। इसका मतलब है कि आप ड्राइव नहीं खेल पाते।’’
यह भी पढ़े | VIVO To Exit From IPL 2020: इस साल के आईपीएल का स्पांसर नहीं होगा वीवो- मीडिया रिपोर्ट.
बाबर अपनी पिछली आठ टेस्ट पारियों में चार शतक और तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं।
रमीज का हालांकि मानना है कि बाबर जूझ रहे हैं क्योंकि वह बल्लेबाजी करते हुए हिचकते हैं और नर्वस हो जाते हैं।
रमीज ने बायें हाथ के बल्लेबाज शान मसूद की तारीफ की और कहा कि कप्तान अजहर अली इसलिए जूझ रहे हैं क्योंकि उनकी बल्लेबाज और टीम के कप्तान के रूप में अधिक सोचने की आदत है।
उन्होंने कहा, ‘‘वह सभी पहलुओं का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण करता है, फिर यह बल्लेबाजी हो या कप्तानी। उसे सहज रहना चाहिए। कप्तान की भूमिका में आना और फिर निकल जाना महत्वपूर्ण है। ’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY