इससे पहले, संघीय कानून प्रभावी होने से कुछ घंटे पहले ऐप को बंद कर दिया गया।
टिकटॉक का संचालन करने वाली कंपनी ने रविवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जिन प्रौद्योगिकी कंपनियों को डिजिटल स्टोर और अन्य सेवा प्रदाताओं से टिकटॉक ऐप को नहीं हटाने पर जुर्माना का सामना करना पड़ सकता है, उन्होंने मदद करने पर सहमति व्यक्त की है।
टिकटॉक ने नव-निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद दिया, जिन्होंने कहा है कि वह सोमवार को अपने शपथ ग्रहण के बाद एक शासकीय आदेश पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं, ताकि टिकटॉक की चीन स्थित मूल कंपनी को प्रतिबंध से बचने के लिए समझौते को लेकर अधिक समय मिल सके।
अमेरिकी उपयोगकर्ताओं को ऐप खोलने पर एक संदेश मिला जिसमें लिखा था, ‘‘अमेरिका में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का कानून पारित किया गया है। इसका मतलब है कि दुर्भाग्य से आप अब टिकटॉक का इस्तेमाल नहीं कर पायेंगे।’’
संदेश में लिखा था, ‘‘हम भाग्यशाली हैं कि राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया है कि वह पदभार संभालने के बाद टिकटॉक को बहाल करने के लिए हमारे साथ मिलकर काम करेंगे। तब तक के लिए हमारे साथ बने रहिये।’’
एक ओर, बाइडन प्रशासन ने टिकटॉक को बंद करने की चेतावनी को एक 'स्टंट' बताकर खारिज कर दिया तो दूसरी ओर टिकटॉक ने कहा कि स्पष्ट आश्वासन के बिना, उसके पास अमेरिका में अपनी सेवाओं को निलंबित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।
कर्मचारियों को भेजे गए एक आंतरिक ईमेल में कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने 20 जनवरी को पदभार संभालने के बाद टिकटॉक को बहाल करने के लिए एक समाधान पर काम करने की मंशा व्यक्त की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY