देश की खबरें | दिल्ली में टिक टॉक स्टार ने खुदकुशी की

नयी दिल्ली, 25 जून पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी इलाके में स्थित अपने घर में 16 वर्षीय टिक टॉक स्टार ने कथित रूप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि लड़की के लघु वीडियो मंच पर 10 लाख से ज्यादा फोलोअर हैं और इंस्टाग्राम पर 1.35 लाख फोलोअर हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की.

पुलिस ने बताया कि उन्हें बुधवार को घटना के बारे में सूचना मिली थी। उनके पिता को वह सुबह नौ बजे फंदे से लटकी दिखी थी।

बाद में पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया गया।

यह भी पढ़े | हैदराबाद में 12 वर्षीय लड़की के यौन शोषण के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार.

शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी मुर्दा घर में भेजा गया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को बृहस्पतिवार को परिवार को सौंप दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता लगाया जाएगा। जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)