हैदराबाद में 12 वर्षीय लड़की के यौन शोषण के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार
तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में गुरुवार को एक पुलिस कांस्टेबल (Constable) को नाबालिग का यौन शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.
हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) में गुरुवार को एक पुलिस कांस्टेबल (Constable) को नाबालिग का यौन शोषण (Sexual Assault) करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कथित तौर पर यह घटना दो महीने पहले हुई थी, जब घर में अकेली पाकर हैदराबाद पुलिस के कांस्टेबल ने 12 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म किया. पीड़िता के परिवार गुरुवार को पुलिस में केस दर्ज करवाया.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त पीड़ित लड़की घर में अकेला थी. रिश्तेदारों के अनुसार 33 वर्षीय आरोपी पुलिस कांस्टेबल वीएस उमेश (VS Umesh) पीड़िता को लालच देकर अपने घर ले गया और उसके साथ रेप किया. दरअसल पीड़िता और उसका परिवार उसी इमारत में रहते है, जिसमें उमेश रहता है. नाबालिग लड़की और आरोपी पटियाला में मिले, युवक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज
None is above law. We had to arrest a Constable of Ramgopalpet who molested a girl. He is being sent to jail. I feel ashamed that there are such black sheeps in our department. DO HELP US IMPROVE. Your feedback at 9490616555 will be our strength and guidance.
— Anjani Kumar, IPS, Stay Home Stay Safe. (@CPHydCity) June 25, 2020
बोवेनपल्ली (Bowenpally) के स्टेशन हाउस अधिकारी सी अंजैया (C Anjaiah) ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है. उन्होंने कहा “बच्चे के परिवार ने गुरुवार शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है. पीड़िता को माता-पिता के साथ बयान दर्ज करवाने के लिए प्रक्रिया के तहत भरोसा केंद्र (Bharosa Centre) भेजा गया.
हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर अंजनी कुमार (Anjani Kumar) ने कांस्टेबल की गिरफ्तारी की पुष्टी करते हुए कहा कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है. आरोपी को जेल भेजा जा रहा है. मुझे शर्म आती है कि हमारे विभाग में ऐसे लोग भी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

