देश की खबरें | सीवर शोधन संयंत्र में काम करने के दौरान तीन मजूदरों की मौत

पुणे, 21 अक्टूबर महाराष्ट्र के पुणे की एक आवासीय सोसाइटी में सीवेज शोधन संयंत्र में काम करने के दौरान शुक्रवार को सुबह दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ 'लापरवाही से मौत' का मामला दर्ज किया गया है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “ पीड़ित वाघोली इलाके में 18 फुट गहरे सीवेज शोधन संयंत्र में काम कर रहे थे। हमें सुबह करीब सात बजे फोन आया कि वे अंदर फंस गए हैं।”

उन्होंने कहा, “ मौके पर पहुंचकर हमने दो मजदूरों के शव निकाले। हमें बताया गया कि एक और व्यक्ति लापता है। बाद में उसका शव भी मिल गया।”

उन्होंने कहा कि तीन लोगों की संयंत्र के अंदर दम घुटने से मौत हो गई।

लोणीकंद थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 304ए (लापरवाही से मौत) के तहत एक शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसे संयंत्र के रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)