एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | पूर्वी अफगानिस्तान में एक पुलिस अड्डे पर हमले में तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. खोस्त के प्रांतीय स्वास्थ्य निदेशक हबीब शाह अंसारी ने कहा कि अब तक तीन शव और लगभग 30 घायल अस्पताल लाए गए, जिसमें सैनिक और असैन्य नागरिक दोनों शामिल हैं।

विदेश की खबरें | पूर्वी अफगानिस्तान में एक पुलिस अड्डे पर हमले में तीन लोगों की मौत

खोस्त के प्रांतीय स्वास्थ्य निदेशक हबीब शाह अंसारी ने कहा कि अब तक तीन शव और लगभग 30 घायल अस्पताल लाए गए, जिसमें सैनिक और असैन्य नागरिक दोनों शामिल हैं।

खोस्त में यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पहली बार दोनों पक्षों के बीच कतर में शांति वार्ता हुई है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान में लड़कियों का बुरा हाल! फैसलाबाद में 15 लोगों ने 6 दिनों तक 2 बहनों की इज्जत के साथ किया खिलवाड़, इमरान प्रशासन पर उठ रहे सवाल.

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरन ने कहा कि एक पुलिस विशेष बल के एक अड्डे के पास मंगलवार सुबह विस्फोटकों से भरे एक वाहन के जरिए विस्फोट किया गया।

उन्होंने बताया कि अब तक कम से कम चार हमलावर मारे गए और अफगान सेना की दो अन्य लोगों के साथ मुठभेड़ चल रही है।

यह भी पढ़े | Sex in Public: ट्रेन हुई लेट तो महिला ने अजनबी के साथ किया सेक्स, जानें कहा की है ये घटना.

अरन ने कहा कि हमलावरों और अफगान बलों के बीच गोलीबारी चल रही है, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

अफगानिस्तान ने रविवार को दावा किया कि उसने देश के पूर्वी हिस्से में एक अभियान के दौरान एफबीआई की वांछित सूची में शामिल एक शीर्ष अल-कायदा प्रचारक को मार गिराया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 27, 2020 01:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).