देश की खबरें | मकान ढहने से तीन लोगों की मौत

देहरादून (उत्तराखंड), 15 जुलाई देहरादून के चुक्खूवाला क्षेत्र में एक मकान के ढह जाने से एक बच्ची एवं दो महिलाओं की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गए ।

पुलिस ने बताया कि एक मकान बारिश की वजह से मंगलवार देर रात ढह गया और मकान में सो रही दो महिलाओं और आठ साल की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी ।

यह भी पढ़े | राजस्थान में आया सियासी भूचाल, सचिन पायलट ने बीजेपी ज्वॉइन करने से किया इनकार, प्रेस कांफ्रेंस पर टिकी सबकी नजर.

घटना में घायल हुए दो अन्य व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

मौके पर पहुंची राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम का तलाश और बचाव अभियान जारी है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र: 18 जुलाई से 23 जुलाई तक लॉकडाउन, मेडिकल स्टोर, डेयरी, अस्पताल और अत्यावश्यक सेवाएं रहेंगी जारी: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मृतकों की पहचान किरन (28), विमला देवी (37) और आठ वर्षीय बच्ची सृष्टि के रूप में हुई है। किरन गर्भवती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)