देश की खबरें | छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में तीन लोग पकड़े गए,दो नाबालिग
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, नौ सितंबर दादरी पुलिस ने सातवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के मामले में शुक्रवार को तीन लोगों को पकड़ा हैं,जिसमें दो नाबालिग हैं।

पुलिस उपायुक्त (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय एक छात्रा के साथ तीन दिन पहले तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया था।

यह भी पढ़े | आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में शिवसेना 50 सीटों पर लड़ सकती है चुनाव, सीएम उद्धव ठाकरे और राज्य मंत्री आदित्य ठाकरे करेंगे वर्चुअल रैली- संजय राउत: 9 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने बृहस्पतिवार रात को घटना की रिपोर्ट थाना दादरी में दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच कर रही थाना दादरी पुलिस ने आज सुबह तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है जिनमें से दो नाबालिग हैं।

यह भी पढ़े | Rajasthan Shocker: भू माफिया ने पुजारी को पेट्रोल डालकर जलाया, इलाज के दौरान मौत- मुख्य आरोपी गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने घटना वाले दिन एक बच्चे के जरिए छात्रा को बुलाया था, तथा उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को शक्रवार को अदालत में पेश किया गया ।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)