पुडुचेरी, छह जून पुडुचेरी में शनिवार को कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए, जिससे केंद्रशासित प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 107 हो गयी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पास के कदीरकामम में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे पांच मरीजों को छुट्टी दे दी गई। नतीजतन, अस्पताल में 30 मरीज रह गए हैं।
यह भी पढ़े | दिल्ली में सर गंगाराम अस्पताल पर FIR, गाइडलाइन का पालन न करने के आरोप.
संक्रमित पाए गए गए तीन नए रोगियों को जिपमर अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस अस्पताल में इलाजरत मरीजों की संख्या 28 हो गई है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुडुचेरी के दो मरीज तमिलनाडु के चेन्नई और सलेम के अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।
यह भी पढ़े | कोरोना वायरस पिछले 24 घंटे में ITBP नए मरीज पाए गए: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
इन सबको मिलाकर अब केंद्र शासित प्रदेश में इलाजरत मरीजों की संख्या 60 है जबकि 47 लोग ठीक हो चुके हैं।
इसमें कहा गया कि शनिवार को परीक्षण किए गए 7,963 नमूनों में से 7,793 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अन्य नमूनों के परिणामों की प्रतीक्षा की जा रही है।
इस बीच, चेन्नई के 43 वर्षीय एक व्यक्ति की शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। वह कुछ दिनों पहले यहां अपने ससुराल आए थे।
स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता ने पीटीआई- को बताया कि शव के पोस्टमार्टम के बाद पता चला कि मृतक कोरोना वायरस से संक्रमित था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY