देश की खबरें | तमिनलाडु में पिता-पुत्र की मौत मामले में तीन और पुलिसकर्मी गिरफ्तार

तुतीकोरिन, दो जुलाई सीआईडी की अपराध शाखा (सीबी-सीआईडी) ने दक्षिण तमिलनाडु के सथानकुलम में पुलिस द्वारा पिता-पुत्र को कथित तौर पर यातना देने के मामले में बृहस्पतिवार को एक निरीक्षक सहित तीन और पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

इस घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गयी थी।

यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर बड़ी राहत, देश में कोविड-19 के रिकवरी रेट बढ़कर 59.52 फीसदी हुई: 2 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अब तक इस मामले में चार पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस निरीक्षक श्रीधर, हेड कांस्टेबल मुरुगन और उप-निरीक्षक बालाकृष्णन को गिरफ्तार किया गया है,

यह भी पढ़े | केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को किया सूचित, कहा- विदेशी तबलीगियों पर आपराधिक मामलों तक उन्हें उनके देश भेजने का सवाल नहीं.

ये गिरफ्तारियां कल रात उप-निरीक्षक रघु गणेश की गिरफ्तारी के बाद हुई हैं।

सीबी-सीआईडी ​​के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "घटना में शामिल सभी प्रमुख पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है... जांच जारी है।"

पुलिस महानिरीक्षक (दक्षिण क्षेत्र) एस मुरुगन ने चार गिरफ्तारियों की पुष्टि की और कहा कि "हिरासत में होने वाली मौत" जैसी घटनाएं नहीं होने दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि सभी गिरफ्तारियां कानून के अनुसार और उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार की जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)