देश की खबरें | कानून मंत्रालय में तीन और संक्रमित, कुल पांच लोग अब तक संक्रमित
जियो

नयी दिल्ली, आठ जून कानून मंत्रालय में काम करने वाले एक उपसचिव और विभिन्न कार्यों का दायित्व निभाने वाली सेवा (एमटीएस) के एक सदस्य समेत तीन और लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं ।

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि इसके साथ ही मंत्रालय में अब तक पांच लोग संक्रमित हो चुके हैं ।

यह भी पढ़े | कोरोना के पश्चिम बंगाल में 426 नए मरीज पाए गए: 8 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय की एक सूचना के मुताबिक उप सचिव और एमटीएस सदस्य पांच जून को संक्रमित हुए थे ।

तीन जून को एक सहायक (कानून) संक्रमित पाए गए ।

यह भी पढ़े | चीन से तनाव पर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, देश के मान-सम्मान पर चोट बर्दाश्त नहीं करेंगे.

एमटीएस सदस्य और उपसचिव अंतिम बार तीन जून को कार्यलय आए थे ।

सहायक (कानून) आखिरी बार 29 मई को आए थे।

एक संयुक्त सचिव भी पिछले दिनों संक्रमित पाए गए थे । पिछले महीने मंत्रालय के एक और कर्मचारी में संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)