देहरादून, 11 जुलाई उत्तराखंड में उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में कोविड-19 के मामले बढ़ने के कारण शनिवार को तीन दिन का लॉकडाउन लगा दिया गया।
काशीपुर के संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि शनिवार को सुबह 10 बजे से लागू हुआ लॉकडाउन 13 जुलाई की मध्यरात्रि तक जारी रहेगा।
यह भी पढ़े | दिल्ली यूनिवर्सिटी में इस साल नहीं होगा फाइनल ईयर का एग्जाम, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने किया ऐलान.
इसमें कहा गया है कि आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर बाजार वाले इलाके में सभी वाणिज्यिक गतिविधियां इस अवधि के दौरान निलंबित रहेंगी। उसने लोगों को घरों में रहने और जरूरी न होने पर बाहर न निकलने की सलाह दी है।
आदेश में कहा गया है कि केवल दवा की दुकानें, निजी और सरकारी अस्पताल तथा दूध बेचने वाली दुकानें ही खुली रहेंगी।
साथ ही कहा गया है कि लॉकडाउन आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन कानून 2005 और महामारी कानून, 1897 के तहत सजा दी जाएगी।
उत्तराखंड में शुक्रवार को आए कोविड-19 के 68 मामलों में से 41 अकेले उधम सिंह नगर जिले से थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY