एजेंसी न्यूज

उप्र में 170 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को को ले जा रहे तीन कंटेनर जब्त

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को इन अनधिकृत गाड़ियों में कुल 178 प्रवासी मजदूर मिले।

उप्र में 170 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को को ले जा रहे तीन कंटेनर जब्त
जमात

मुजफ्फरनगर, 17 मई उत्तर प्रदेश में पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान 170 से ज्यादा प्रवासी मजदूरों को ले जा रहे तीन कंटेनर ट्रकों जब्त किया है। इससे पहले एक ट्रेलर और ट्रक की टक्कर में 26 प्रवासियों की मौत हो गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को इन अनधिकृत गाड़ियों में कुल 178 प्रवासी मजदूर मिले।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि शनिवार शाम को शामली में एक कंटनेटर ट्रक में 70-80 प्रवासी मजदूर छुपे मिले।

उन्होंने बताया कि ट्रक पंजाब के लुधियाना जा रहा था। उसे जब्त कर लिया गया है तथा सभी प्रवासियों को आश्रय गृह भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस तरह की घटना मुजफ्फरनगर में भी सामने आई, जहां एक कंटेनर ट्रक को रोका गया था।

जायसवाल ने बताया कि जांच के दौरान, पुलिस ने 60 श्रमिकों को गाड़ी के अंदर बैठे देखा।

पुलिस ने कहा कि इन प्रवासी मजदूरों को विशेष ट्रेनों से पश्चिम बंगाल भेजने के व्यवस्था की जा रही है।

जायसवाल ने कहा कि शनिवार रात को मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस को एक ट्रक में यात्रा करते 40 प्रवासी श्रमिक मिले।

उन्होंने बताया कि ट्रक को बघेला जांच चौकी पर रोका गया था।

ऐसी सूचना है कि सड़क हादसों के बाद प्रवासी मजदूरों को पैदल और अनधिकृत गाड़ियों में जाने से रोकने के लिए मुजफ्फरनगर और शामली में प्रवेश के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।

गौरतलब है कि औरैया के पास शनिवार तड़के एक ट्रेलर और खड़े ट्रक में टक्कर हो गई थी, जिसमें कम से कम 26 प्रवासी श्रमिकों की मौत हुई थी और 34 अन्य जख्मी हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).