देश की खबरें | सामूहिक बलात्कार, हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रतलाम, (मप्र) सात सितंबर पुलिस ने रतलाम से लगभग 20 किलोमीटर दूर बिलपांक थानाक्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) गौरव तिवारी ने सोमवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि 13 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार और फिर उसकी हत्या करने के मामले में पुलिस ने 21 से 23 साल के तीन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में 179 पुलिसवाले कोरोना पॉजिटिव, 3 की मौत: 7 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि शनिवार शाम को लड़की गांव में अपने घर के पास की दुकान से कुछ सामान लेने के लिए निकली थी। उन्होंने बताया कि किशोरी जब बहुत देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच में किशोरी द्वारा ख़रीदा गया किराने का सामान सड़क पर बिखरा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस को किशोरी का शव मुख्य सड़क से लगभग 200 मीटर दूर खेत में मिला।

यह भी पढ़े | Nyima Tenzin Funeral: लद्दाख में शहीद हुए स्पेशल फ्रंटियर फोर्स कमांडो को ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए लोगों ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो.

तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि बलात्कार के बाद लड़की की हत्या की गई।

एसपी ने बताया कि जांच में यह भी पता चला कि जहां किशोरी का शव मिला था वहां तीन युवकों कानू सिंह निनामा, दीपक सिंह और रवि सिंह निनामा को सड़क पर देखा गया था। उन्होंने बताया कि तीनों की तलाश करने पर पता चला कि तीनों फरार हैं।

उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बलात्कार के बाद किशोरी की खेत के तालाब में डूबाकर हत्या करना स्वीकार किया। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि लड़की को अकेला देखकर उन्होंने उसे अगवा कर लिया और खेतों में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

एसपी ने बताया कि अपहरण, बलात्कार और हत्या के आरोप में भादंसं की सम्बद्ध धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉस्को) के तहत तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

सं दिमो अमित

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)