मुंबई, पांच जुलाई शहर के ताज होटल में किये गए धमकी भरे फोन के सिलसिले में अज्ञात शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
खुद को पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का सदस्य बताते हुए फोन करने वाले ने कहा कि वह कराची से बोल रहा है। उसने कोलाबा में होटल के साथ ही बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड होटल को उड़ाने की धमकी दी, जिसके बाद दोनों जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई।
यह भी पढ़े | केरल के तिरुवनंतपुरम में COVID-19 संक्रमण केस को रोकने लिए सोमवार से लागु होगा 'ट्रिपल लॉकडाउन'.
कोलाबा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
ताज होटल को मुंबई के 26/11 हमले के दौरान पाकिस्तानी आतंकवादियों ने निशाना बनाया था।
यह भी पढ़े | हैदराबाद चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल टाइगर की मौत: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
पुलिस ने कहा कि सोमवार देर रात अलग-अलग धमकी भरे फोन कॉल किये गए थे।
टाटा समूह की इंडियन होटल कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) द्वारा दोनों होटलों का संचालन किया जाता है और कोविड-19 महामारी की वजह से यहां फिलहाल वाणिज्यिक गतिविधियां बंद हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY