देश

केरल के तिरुवनंतपुरम में COVID-19 संक्रमण केस को रोकने लिए सोमवार से लागू होगा 'ट्रिपल लॉकडाउन'

देशभर में COVID-19 के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना वायरस के प्रकोप पर लगाम लगाने के लिए केरल (Kerala) की सरकार ने तिरुवनंतपुरम निगम क्षेत्र में कल सुबह 6 बजे से एक हफ्ते के​ लिए ट्रिपल लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है. केरल मुख्यमंत्री कार्यालय जानकारी देते हुए कहा गया है कि तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) में ट्रिपल लॉकडाउन (Triple lockdown) के दौरान जरूरी सामान बेचने वाली और मेडिकल की सभी दुकानें खुली रहेंगी. लेकिन इस दौरान प्रवेश और निकास मार्ग को छोड़कर शहर की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी. वहीं सचिवालय ट्रिपल लॉकडाउन के दौरान काम नहीं करेगा.

केरल के तिरुवनंतपुरम में COVID-19 संक्रमण केस को रोकने लिए सोमवार से लागू होगा 'ट्रिपल लॉकडाउन'
कोरोना का प्रकोप (Photo Credits: IANS)

देशभर में COVID-19 के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रहा है. कोरोना वायरस के प्रकोप पर लगाम लगाने के लिए केरल (Kerala) की सरकार ने तिरुवनंतपुरम निगम क्षेत्र में कल सुबह 6 बजे से एक हफ्ते के​ लिए ट्रिपल लॉकडाउन लागू करने का फैसला लिया है. केरल मुख्यमंत्री कार्यालय जानकारी देते हुए कहा गया है कि तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) में ट्रिपल लॉकडाउन (Triple lockdown) के दौरान जरूरी सामान बेचने वाली और मेडिकल की सभी दुकानें खुली रहेंगी. लेकिन इस दौरान प्रवेश और निकास मार्ग को छोड़कर शहर की ओर जाने वाली प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी. वहीं सचिवालय ट्रिपल लॉकडाउन के दौरान काम नहीं करेगा.

ताजा आंकड़ो पर नजर डालें तो केरल में रविवार के दिन कोरोना वायरस के 225 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ केरल में अब कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 2,228 है. अब तक कुल 3,174 मरीज़ कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं. संक्रमण के नए मामलों में पलक्कड़ में सबसे ज्यादा 29 , कासरगोड में 28, तिरुवनंतपुरम में 27, मलप्पुरम में 26 और कन्नूर में 25 मामले हैं. राज्य में सेना की एक इकाई के सात जवान भी शामिल हैं.

ANI का ट्वीट:- 

इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले बढ़ कर अब 5,429 हो गए हैं. बता दें कि केरल देश का सबसे पहला कोरोना का केस सामने आया था. लेकिन लॉकडाउन और राज्य की सरकार ने कोरोना वायरस के प्रभाव को बढ़ने रोकने में बेहतरीन सफलता पाई है. यही कारण है कि कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा देखते ही राज्य सरकार ने उन जिलों में निगरानी बढ़ा दी है. जहां से अधिक केस आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2020 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).