हरिद्वार (उत्तराखंड), 26 जून अगले सप्ताह शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की संख्या का नया रिकार्ड बनने का विश्वास जताते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कहा कि इस बार भी कांवड़ियों का स्वागत हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करके किया जाएगा।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड यात्रा इस बार भी दिव्य और भव्य होगी और कांवड़ियों का स्वागत हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा करके किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और उम्मीद जताई कि कांवड़ियों के आने का नया रिकार्ड बनेगा।
गौरतलब है कि चार जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा में पांच करोड़ शिवभक्तों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
बैठक में मुख्यमंत्री ने यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी पूरी रखने का अधिकारियों को निर्देश दिया और साथ ही जनप्रतिनिधियों से इस बारे में सुझाव भी लिए।
बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में धामी ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा, सम्मान और सुरक्षा मे कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और न ही कांवड़ के लिए बजट की कमी होगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY