खेल की खबरें | यूरो 2020 की मेजबानी को लेकर अजरबैजान के लिए यूएफा से कोई खतरा नहीं

बाकू (अजरबैजान) को जून में यूरो 2020 के ग्रुप चरण के तीन मैचों के अलावा तीन जुलाई को क्वार्टर फाइनल मुकाबले की मेजबानी करनी है। ग्रुप चरण के मैच स्विट्जरलैंड, तुर्की और वेल्स से जुड़े हुए है।

इस 24 देशों के टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए चुने गये 12 देशों में से अजरबैजान एक है। टूर्नामेंट को हालांकि कोविड-19 के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया।

यह भी पढ़े | KXIP vs DC IPL Match 2020: शिखर धवन का शतक बेकार, किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से हराया.

आर्मीनिया और आजरबैजान के बीच नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र को लेकर हुए संघर्ष के बाद यूएफा ने नेशंस लीग के मैचों को तटस्थ देशों में स्थानांतरित कर दिया था।

यूएफा से मंगलवार को जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ यूईएफए का मानना है कि वर्तमान समय में इन देशों में मैचों के आयोजन के लिए जरूरी शर्तों को पूरा नहीं किया जा सका। इस क्षेत्र की स्थिति पर नजर रखी जाएगी।’’

यह भी पढ़े | KXIP vs DC IPL Match 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने किंग्स इलेवन पंजाब को दिया 165 रनों का लक्ष्य.

बयान के मुताबिक, ‘‘ मौजूदा परिस्थितियों का हालांकि अगले साल जून में यूएफा यूरो2020 के मैचों को बाकू में कराने की योजना पर कोई असर नहीं पड़ेगा।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)