देश की खबरें | बंगाल में युवक का सिर कटा शव मिला

दत्तापुकुर (पश्चिम बंगाल), तीन फरवरी पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के दत्तापुकुर इलाके में एक खेत में सोमवार सुबह एक युवक का सिर कटा शव बरामद हुआ। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि धड़ पर चोट के गहरे निशान भी पाए गए।

यह घटना उत्तर 24 परगना के बारासात-1 प्रखंड के जगतुलिया गांव में घटी।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक को शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या की गई। घटनास्थल पर शराब के खाली गिलास मिले हैं।

मृतक युवक के हाथ और पैर उसकी ही टी-शर्ट से बंधे हुए थे और उसके पैरों पर जलने के निशान थे। पुलिस ने बताया कि इलाके से केरोसिन की तेज़ गंध आ रही थी।

स्थानीय लोगों ने सुबह यह भयावह दृश्य देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वह मृतक की पहचान करने और हत्या के पीछे के मकसद का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)